कोरबा। बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल एस.ई.सी. एल में गुरुवार को सत्र 2025-26 की कक्षा नर्सरी से 11 वी स्थानीय परीक्षाओ का परिणाम घोषित किया गया।साथ ही विद्यालय ने कक्षा 10वी और 12 वी का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।हायर सेकेंडरी में वंशिका शर्मा ने 92.6 प्रतिशत के साथ कक्षा मै प्रथम , जय प्रकाश 86 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और दीक्षा सह 79 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।हाई स्कूल में तसनीम कौसर ने 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आर्यन लहरे 74.3 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और शौर्य मेहता 62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य एम बी गॉटलिब तथा वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमति कल्पना मिश्रा की उपस्थिति मे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्थानीय परीक्षा परिणाम परीक्षा प्रभारी घनश्याम पटेल की मौजूदगी में घोषित किए गए। प्राचार्य एम बी गॉटलिब ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासित और नियमित उपस्थिति ही सफलता की कुंजी है तथा शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को दिया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं मै परमिता बारीक, मंजूषा बारीक, देवेंद्र पांडेय, एस के नाडिग, रश्मि, एन हिनडारिया, डी सिंग, एम जे चौहान, अपराजिता, एस बाघ, निखिल, नरोतम, मिठू चटर्जी, शांतनु, रिया, बीना, यशवंत,ममता, वेद प्रकाश, मंजू, सुजाता, लखन, संतोषी और अरुणा उपस्थित थे।
What's Hot
Saturday, June 13
बीकन स्कूल एसईसीएल का 90.6 प्रतिशत रहा परिणाम
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

