
रायपुर,आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक CSMCL पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण करते हुए पाए जाने पर ग्राम दोंदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर निवासी गीतांजलि वर्मा के अधिपत्य के रिहायशी मकान से 138 नग पाव शोले मसाला मदिरा मात्रा 24.84 बल्क लीटर जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपिया को जेल दाखिल किया गया | उक्त प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा की जा रही है | सम्पूर्ण कार्यवाही में ADEO रविशंकर पैकरा,जेबा खान,आबकारी आरक्षक रविंद्र देवांगन, प्रियंका नौरंगे, दीपक देव का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

