
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेरीखेड़ी-नवा रायपुर रोड पर हुई 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा,पुलिस ने 9 लाख 70 हजार रुपये बरामद करने के भी सफलता हासिल की,
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार का अपना ही एक पुराना कर्मचारी (ऑफिस बॉय/दिनेश) निकला। मुख्य आरोपी दिनेश ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस सुनियोजित वारदात को अंजाम दिया वारदात का शिकार एक ठेकेदार के यहाँ काम करने वाला अकाउंटेंट (सागर डेहरिया),जो मंगलवार रात को सेरीखेड़ी से नया रायपुर की तरफ पैसे लेकर जा रहा था।कैसे हुई लूट: मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट को रोका,चाकू दिखाकर डराया और 10 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।मास्टरमाइंड की भूमिका: मुख्य आरोपी दिनेश को कंपनी के अकाउंटेंट के पैसे लेकर निकलने की सटीक और अंदरूनी जानकारी (टीप) पहले से थी, जिसे उसने अपने साथियों के साथ साझा किया था।गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से लूटी गई रकम में से 9 लाख 70 हजार रुपये बरामद भी कर लिया है,

