
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा क्षेत्र में जनमन योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
सरगुजा जिले (जिसमें लुण्ड्रा और मैनपाट जैसे क्षेत्र शामिल हैं) में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर डामर और गिट्टी हाथों से उखड़ने लगे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सरगुजा में ऐसा देखने को मिल रहा है, जहां जहां सड़क पुल पुलिया का निर्माण हो रहा है भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है,इसके बावजूद सरकार मूक दर्शक बनी दिख रही है छोटी मोटी कार्यवाही करके अपनी जवाबदेही से बचती नजर आ रही है,

