रायपुर: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले मामले में ACB-EOW की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को ACB-EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(बी), 8 तथा आईपीसी की धाराएं 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई कारोबारी और एजेंसी संचालक शामिल हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं—
नीरज कुमार चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा) अजय लोहिया (गुरुग्राम, हरियाणा) अजीत दारंडले (पुणे, महाराष्ट्र) अमीत प्रभाकर सालुंके (पुणे, महाराष्ट्र) अमित मित्तल (गुरुग्राम, हरियाणा) राजीव द्विवेदी (भोपाल, मध्यप्रदेश) संजीव जैन (भोपाल, मध्यप्रदेश)
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया था। इस मामले में ACB-EOW ने पहले ही FIR दर्ज की थी। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच CSMCL में मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया। आरोप है कि इस दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया गया।
बताया जा रहा है कि CSMCL के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से संबंधित मैनपावर एजेंसियों को साजिश के तहत अवैध भुगतान किया गया। मामले में ACB-EOW की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की शुरुआत 29 नवंबर 2023 को हुई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने तीन व्यक्तियों से 28.80 लाख रुपये नगद जब्त किए थे। इस संबंध में ईडी ने छत्तीसगढ़ शासन को सूचना भेजी थी, जिसके आधार पर EOW/ACB ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
What's Hot
Saturday, June 13
CSMCL मैनपावर स्कैम: ACB-EOW का बड़ा एक्शन, सीए समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

