अकलतरा। प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास नगर पालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में 15 मई की देर रात आग लग गई। केंद्र में रखा ऑटो टिपर, 7 हाथ रिक्शा, कचरा बीनने की मशीन और फर्नीचर समेत लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के 20 वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम प्रभावित हुआ है। वर्तमान में 43 स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर कचरा उठाती हैं। रिक्शा जलने के बाद नगर पालिका ने पुराने हाथ रिक्शा की मरम्मत कर अस्थायी व्यवस्था की है, जिससे काम में दिक्कत आ रही है।
स्वच्छता दीदी शकुन देवी खांडे ने बताया कि पुराने रिक्शा से कचरा संग्रहण में परेशानी हो रही है और जल्द नए रिक्शा उपलब्ध कराए जाएं। गौरी बाई खांडे ने बताया कि आग में कचरा उठाने के उपकरण भी जल गए, जिससे कई जगह हाथ से कचरा उठाना पड़ा। स्वच्छ भारत मिशन महिला समूह के अध्यक्ष शुभम मानिकपुरी और सचिव सरस्वती यादव ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक सदस्य को मासिक मानदेय मिलता है। कचरा अलग कर बेचने से मिलने वाला लाभ भी समूह को मिलता है, लेकिन आग में कचरा जलने से महिलाएं लाभांश से वंचित होंगी। उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता, नए रिक्शा और उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही केंद्र में दो दिन से बिजली बंद होने और पेयजल व बैठने की व्यवस्था सुधारने की मांग भी की गई है। नुकसान की भरपाई के लिए 23.35 लाख की मांग नगर पालिका ने आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से 23 लाख 35 हजार रुपए की मांग की है। निरीक्षण के बाद कुल नुकसान का आकलन तैयार कर भेजा गया है, जिसमें ऑटो टिपर, हाथ रिक्शा, मशीन, कचरा, भवन और अन्य सामग्री शामिल है।
What's Hot
Friday, June 12
आग के बाद बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण बंद
Previous Articleहाईवा ने बाइक सवार को 100 मीटर घसीटा, युवक की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

