एमसीबी/खोंगापानी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 09 स्थित मोरया पंडाल में धीरेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के सफाईकर्मियों और श्रमिकों का माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, शरबत पिलाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं जिनके अथक परिश्रम से देश, प्रदेश और नगर विकास नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने विशेष रूप से सफाईकर्मियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
Wednesday, May 20
मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

