अकलतरा। ग्राम तिलई में सुशासन तिहार 2026 के तहत लगे जन समस्या निवारण शिविर में खनिज विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे तो छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मंच पर बुलाकर फटकार लगाई। प्रभारी खनिज अधिकारी हेलेन्द्र स्वर्णपाल और खनिज निरीक्षक आरएल राजपूत दोपहर 1.15 बजे शिविर पहुंचे, जबकि शिविर सुबह 10 बजे से चल रहा था और सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं के साथ मौजूद थे। ग्राम तिलई में लगे शिविर में 1106 आवेदन मिले, जिन पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया है। ग्रामीण सुबह से इंतजार कर रहे हैं तो देर से पहुंचना स्वीकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधि और आम लोगों के फोन नहीं उठाने की शिकायत मिलने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बिजली विभाग को मानसून से पहले मेंटेनेंस पूरा करने और पीएचई विभाग को जल आपूर्ति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ दिया गया। सुमित्रा कुमारी को ई-रिक्शा, पूजा राज व विमला बाई को आटा चक्की, सुखमणि मिरी को फोटोकॉपी मशीन और कृष्णा दीवार को लैपटॉप दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को घर की चाबियां सौंपी गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोद भराई और अन्नप्राशन कराया, स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट दिए और शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों को किट दी। शिविर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम सुमित बघेल, तहसीलदार अविनाश चौहान, जनपद सीईओ शैलेश कुमार भगत सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन एलपी राठौर ने किया। सौरभ सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों की मांग और शिकायतों का समाधान क्षेत्र में ही हो रहा है और योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंच रहा है।अब ग्रामीणों को ब्लाक के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा कि समाधान शिविरों की वजह से अब ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। भाजपा सरकार विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कार्यक्रम को सुमित प्रताप सिंह, आनंद मिरी और प्रमोद कौशिक ने भी संबोधित किया।
What's Hot
Saturday, June 13
सीएमडीसी अध्यक्ष ने उदासीन रवैये पर अफसरों को फटकारा
Previous Articleराष्ट्रवाद पर मुहर लगाई जनता ने: रवि पांडेय
Next Article सक्ती के दर्री तालाब में खतरे की घंटी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

