कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित प्रेमाबाग में आगामी भव्य श्रीराम कथा आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ समाजसेवी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष डमरू बेहरा, सदस्य रीत जैन, श्रीपत राय, द्वारका जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नविता शिवहरे, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया मोहित पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर चर्चा अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पटना गायत्री सिंह, योगेंद्र मिश्रा, आशीष शुक्ला, सुभाष साहू घनश्याम साहू, अभय दुबे ,सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि परम पूज्य पद्म विभूषण, तुलसी पीठाधीश्वर, जगतगुरु जी महाराज के श्रीमुख से 17 मई से 25 मई 2026 तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन कोरिया जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय माना जा रहा है। बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कथा स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और सद्भावना का संचार करता है। इस अवसर पर जिले भर के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने का आग्रह किया गया। आयोजन समिति ने कोरिया जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य अवसर का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनने की अपील की है।
What's Hot
Saturday, June 13
राम कथा के आयोजन के लिए प्रेमबाग में बैठक, निर्णय लिए
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

