राजस्थान। कठूमर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार को निधन हो गया। जयपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल बैरवा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल बैरवा लगभग 10 दिनों से बीमार थे। उन्हें बीपी, शुगर और अस्थमा की बीमारी थी। जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने तडक़े करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से कठूमर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाबूलाल बैरवा अलवर की कठूमर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे। उन्होंने 1980 में पहली बार चुनाव जीता था। उसके बाद भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए। 2018 में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैरवा के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।
What's Hot
Monday, July 6
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
Post Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | ||
© 2026 News India Live 36.

