टेक्सास । अमेरिका के टेक्सास में एक फैक्ट्री में एक भयावह हादसा हो गया, यहां 50,000 गैलन क्षमता वाले तारकोल स्टोरेज टैंक के फटने से उबलता हुआ गर्म तारकोल फैल गया, जिसमें एक मजदूर तीन फीट गहरे गर्म तारकोल के नीचे दब गया। अधिकारियों के अनुसार, तारकोल का तापमान लगभग 210 डिग्री फारेनहाइट था। इस दुर्घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दक्षिण ह्यूस्टन शहर की आपातकालीन प्रबंधन समन्वयक अल्मा अलानिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमें मार्टिन एस्फाल्ट फैक्ट्री में एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली। हमारे फायर डिपार्टमेंट ने व्यक्ति को ढूंढ लिया, लेकिन रिकवरी कार्य जारी था । स्थान: मार्टिन एस्फाल्ट प्लांट, 300 ब्लॉक ऑफ क्रिस्टी प्लेस, साउथ ह्यूस्टनसमय 29 अप्रैल 2026, दोपहर 3.30 बजेमात्रा लगभग 50,000 गैलन गर्म तरल तारकोल तापमान 210 डिग्री फारेनहाइटगहराई: मजदूर तीन फीट गर्म तारकोल के नीचे दबा मिलाहैरिस काउंटी फायर मार्शल ऑफिस और ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट की हेजमैट टीम ने बचाव अभियान चलाया। बाद में मजदूर का शव बरामद कर लिया गया।
Wednesday, May 20
टेक्सास में खौफनाक हादसा, 50000 गैलन खौलते तारकोल में जिंदा दफन हुआ मजदूर
Previous Articleतेलंगाना के फार्मा प्लांट में विस्फोट के बाद एक की मौत, 8 घायल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

