कराची। पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस के निर्यात को मंजूरी दे दी है। दरअसल, एक चीनी कंपनी ने चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह अपना परिचालन बंद कर सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। यह विवाद ग्वादर में स्थित हैंगेंग ट्रेड कंपनी से जुड़ा है। कंपनी के निर्यात की मंजूरी में देरी हो रही थी, जिससे पाकिस्तान में विदेशी समर्थित परियोजनाओं को प्रभावित करने वाली नौकरशाही संबंधी कठिनाइयों पर सवाल उठ रहे थे। सरकार का यह निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इस महीने के अंत में एक निवेश मंच के लिए चीन यात्रा की चर्चाओं के बीच आया है।हैंगेंग ट्रेड कंपनी एक बूचडख़ाना चलाती है जो चीन को गधे का मांस और चमड़ा निर्यात करता है। चीन में इनका उपयोग एक पारंपरिक औषधि बनाने में किया जाता है, जिसे आमतौर पर रक्तवर्धक और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बेचा जाता है।
What's Hot
Saturday, June 13
चीनी कंपनी की धमकी का असर पाकिस्तान ने गधे के मांस के निर्यात को दी हरी झंडी
Previous Articleकैलाश मानसरोवर यात्रा: नेपाल ने जताया लिपुलेख मार्ग पर एतराज, भारत ने सबूतों के साथ दिया करारा जवाब
Next Article ट्रंप को झटका लोकप्रियता में बड़ी गिरावट
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

