फरीदाबाद। इलेक्ट्रिक स्कूटर के कंटेनर सप्लाई करने का झांसा देकर 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पल्ला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र स्थित चित्रांश ई-व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी पूजा मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति मोहित बजाज के साथ ग्रीनफाक्स मोबिलिटी नाम से एजेंसी चलाती हैं। उनकी एजेंसी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की असेंबली और आयात का काम करती है।शिकायत के अनुसार जनवरी 2026 में महाराष्ट्र निवासी अभिजीत साल्वे ने मोहित बजाज से संपर्क कर बताया कि उसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटरों के छह कंटेनर हैं, जिन्हें पहले एक अन्य ग्राहक ने बुक किया था, लेकिन बाद में लेने से मना कर दिया।आरोप है कि अभिजीत साल्वे ने 18 जनवरी को प्रोफार्मा इनवाइस भेजी और लगातार वॉट्सऐप पर कंटेनरों की जानकारी साझा करता रहा। सात फरवरी को एक कंटेनर सप्लाई किया गया, जिसके बदले 22 लाख 40 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए गए।इसके बाद आरोपित ने दो और कंटेनर देने की बात कहकर 10 फरवरी को 15 लाख रुपये और बाद में 23 फरवरी को 23 लाख 30 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए।
What's Hot
Saturday, June 13
फरीदाबाद में महाराष्ट्र की कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के कंटेनर दिलाने के नाम पर की 60 लाख की ठगी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

