रायपुर– राजधानी रायपुर में IPL का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस सीजन रायपुर को IPL 2026 के दो मैचों की मेजबानी मिली है। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

