वाशिंगटन, १६ मई ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि आईएसआईएस के शीर्ष नेता अबू-बिलाल को अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने इस्लामिक स्टेट समूह के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस सुनियोजित मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में से एक अल-मिनुकी अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने एक संयुक्त और बेहद जटिल सैन्य अभियान में मार गिराया है। अबू-बिलाल अल-मिनुकी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के वैश्विक स्तर पर दूसरे नंबर का शीर्ष नेता था। ट्रंप ने कहा कि यह मिशन उनके डायरेक्शन में किया गया था और इसमें एक बहुत सुनियोजित प्लान किया गया और बहुत कॉम्प्लेक्स मिलिट्री ऑपरेशन शामिल था। अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपने की कोशिश कर रहा था, इससे पहले कि इंटेलिजेंस सोर्स ने उसकी मूवमेंट और लोकेशन को ट्रैक करने में मदद की थी। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, आज रात, मेरे कहने पर अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की आम्र्ड फोर्स ने दुनिया के सबसे एक्टिव आतंकवादी को लड़ाई के मैदान से खत्म करने के लिए एक बहुत ही प्लान किए गए और बहुत मुश्किल मिशन को बिना किसी गलती के पूरा किया। दुनिया भर में आईएसआईएस का सेकंड इन कमांड, अबू-बिलाल अल-मिनुकी, सोचता था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे क्या पता था कि हमारे पास ऐसे सोर्स हैं जो हमें बताते रहते हैं कि वह क्या कर रहा है। ट्रंप ने आगे लिखा, वह अब अफ्रीका के लोगों को डराएगा नहीं, या अमेरिकियों को टारगेट करने के लिए ऑपरेशन प्लान करने में मदद नहीं करेगा। उसके मरने से, आईएसआईएस का ग्लोबल ऑपरेशन बहुत कम हो गया है। इस ऑपरेशन में आपकी पार्टनरशिप के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद।
What's Hot
Thursday, August 20
नाइजीरिया में आईएसआईएस का नंबर-2 कमांडर अबू-बिलाल ढेर
Previous Articleफर्जी डॉक्टर बनकर छत्तीसगढ़ में घूम रहे यूपी के दो युवक गिरफ्तार
Next Article ओडि़सा और एमपी में कौशल दिखाएं जिले के खिलाड़ी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

