कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सभी संभागायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। जारी पत्र के अनुसार, इच्छुक व्यक्तियों के नामांकन के लिए आधिकारिक पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ? निर्धारित किया गया है तथा नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2027 तय की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार की मंशा इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से समाज के उन गुमनाम और अनछुए नायकों को सामने लाना है, जो दूरस्थ वनांचल, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रहकर समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
15 जुलाई तक जिलों से अनुशंसा भेजना अनिवार्य गुमनाम नायकों की पहचान पर जोर
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

