जांजगीर चांपा। सूर्यवंशी समाज केन्द्रीय कमेटी जांजगीर चाम्पा, कोरबा, सक्ती, रायगढ़ परिक्षेत्र का चुनाव 10 मई को संपन्न हुआ। यह चुनाव सामाजिक संगठन को मजबूती देने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया है जो ग्राम सुकली केंद्रीय भवन सूर्यवंशी समाज ग्राम सुकली जिला जांजगीर में सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । निर्वाचन अधिकारी एड. लीलेश्वर रत्नाकर, एड.रमेश पैगवार, केशव करियारे , इंजि. रमेश सूर्यवंशी, ताम्रे, के द्वारा सम्पन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए जशपाल दरवेश निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किए गए। सूर्यवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष उदलकिरण, लीलेश्वर रत्नाकर पूर्व अध्यक्ष, एल. डी. गढ़ेवाल पूर्व अध्यक्ष , संजय गढ़ेवाल जी निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज राधे श्याम सूर्यवंशी अधिवक्ता गणेश गुजराल सहित समस्त सूर्यवंशी समाज के विभिन्न लोगों द्वारा उन्हें बधाई दी गई। 10 मई को सुबह से ही ग्राम सुकली के केंद्रीय भवन में चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल रहा है जहां अनेक लोग इस चुनाव में हिस्सा लिए सामाजिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए पारदर्शिता पूर्ण पूर्ण चुनाव कराया गया जिसमें जसपाल दरवेश को सूर्यवंशी समाज के केंद्रीय कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
What's Hot
Saturday, June 13
जसपाल दरवेश बने सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष
Previous Articleअस्पताल के फार्मेसियों काकिया गया निरीक्षण
Next Article सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की एक अनुकरणीय पहल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

