प्रयागराज, 0८ मई ।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की जूनियर छात्राओं से रैगिंग होने का एक वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इससे कॉलेज में हडक़ंप मच गया। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। 58 सेकेंड के इस वीडियो में छात्राओं के बीच विवाद, आरोप प्रत्यारोप लगने तथा मारपीट होने की बात भी कही जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य ने वीडियो को छात्रावास का ही बताया लेकिन रैगिंग से इनकार किया। प्रकरण की जांच के लिए वार्डेन अर्चना कौल को जिम्मेदारी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास में जूनियर और सीनियर छात्राएं भी रहती हैं। जिन छात्राओं का एमबीबीएस में प्रवेश हुआ था उनकी अवधि लगभग एक साल बीत चुकी है। ऐसे में अब जूनियर और सीनियर वर्ग एक दूसरे से मिलते भी रहते हैं। इंटरनेट मीडिया पर दोपहर में एक वीडियो प्रसारित हुआ। इसमें कई जूनियर छात्राएं दो सीनियर छात्राओं पर उत्पीडऩ के आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि जो छात्रा अपने फोन से वीडियो बना रही है उसका चेहरा नहीं दिख रहा, हालांकि उसकी आवाज साफ सुनी जा सकती है।छात्रा यह कहते सुनी जा रही है कि मारपीट हुई है सबूत के लिए वीडियो बना रही है। आरोप है कि जूनियर छात्राओं का लगातार उत्पीडऩ हो रहा है, रात में मोबाइल फोन छीन लिए जाते हैं ताकि किसी से शिकायत न कर सकें। वीडियो कब बनाया गया, इसकी जानकारी कालेज प्रशासन से नहीं मिल सकी है। इस मामले में प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। वार्डेन अर्चना कौल को इस संबंध में पत्र भेजा है। कहा कि दोपहर में पुलिस कर्मी भी छात्रावास में गए थे, कुछ पूछताछ की है। रैगिंग के आरोप को उन्होंने खारिज किया। कहा कि फ्रेंशर पार्टियां अब नहीं हो रही हैं। बताया कि जूनियर छात्राओं के बीच कूलर की पाइप को लेकर कुछ विवाद हुआ था, एमबीबीएस की सीनियर छात्राओं ने उन्हें अपने पास बुलाकर समझाया, विवाद न करने के लिए कहा। इससे ज्यादा यदि कुछ हुआ है तो जांच रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी।
Wednesday, May 20
जूनियर MBBSछात्राओं ने सीनियर्स पर लगाया रैगिंग का आरोप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

