भुवनेश्वर, 06 मई ।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र स्थित बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में बुधवार तडक़े भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष, जो अपार्टमेंट में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे, जिंदा जल गए। दोनों के शव मौके से बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे दोनों केयरटेकर अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से अपार्टमेंट में कार्यरत थे और निवासियों के बीच भरोसेमंद माने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने शहर में आवासीय इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर बिजली व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की है। तीन घायलों—बिस्वजीत बेहरा (70), सुलभा बेहरा (65) और तेजेश्वरी बेहरा (10)—को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा अपार्टमेंट के 27 अन्य निवासियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। आज करीब भोर 4:&0 बजे लगने की सूचना मिली है।
Wednesday, May 20
भुवनेश्वर के अपार्टमेंट में भीषण आग, दो केयरटेकर जिंदा जले, कई घायल
Previous Articleपेट्रोल नहीं मिल रहा रायपुर में
Next Article 06 May 2026: e-paper
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

