अंबेडकरनगर 2 मई। अहिरौली के खेमापुर गांव से गुजरे लखनऊ-बलिया ट्रांसमिशन लाइन टावर (ग्रिल खम्भा) खम्भे पर एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद कर चढ़ गया। शादी नहीं होने की दशा में खंभे से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सीओ भीटी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसके मनुहार में जुटे हैं। पुलिस के आश्वासन के बावजूद वह प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा है। भीटी के गोबिंदापुर गांव का जितेंद्र निषाद का एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन युवती के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हैं। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती है।
युवक और युवती के स्वजनों से कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान उसने जान देने की धमकी दी थी। शनिवार को वह विद्युत खंभे से कूदकर जान देने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया तथा रियल्टी चेक करने के लिए खम्भे पर चढक़र ड्रामा कर रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि युवक को खम्भे से उतारने का प्रयास जारी है।
What's Hot
Saturday, June 13
प्रेमिका की जिद पर टावर पर चढ़ा वीरू, बोला- शादी नहीं हुई तो कूद जाऊंगा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

