सक्ति। श्रीमति बनकुंवर पटेल साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की घटना दिनांक 10.07.2024 के सुबह करीबन 08:00 बजे प्रार्थिया अपने घर के दरवाजे के पास खडी थी उसी समय देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा का प्रार्थिया के घर के सामने अपने मोटर सायकल को खडी कर चोरी करने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा प्रार्थी के अपने घर अंदर चले जाने पर देवेन्द्र उर्फ भोलू प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुयेे हाथ मुक्क से मारपीट कर चोट पहॅूचाया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विेवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था किन्तु आरोपी घटना दिनांक से ही अपने सकुनत से फरार तथा विस्तृत पता ठीकाना के संबंध में जानकारी प्राप्त नही होने पर उक्त आरोपी के पतासाजी के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती को प्रतिवेदन भेजकर उक्त फरार आरोपी के संबंध में उदद्योषण जारी करने हेतु निवेदन किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक मोहदय ने 3000 रूपये का इनाम उद्घोषणा आरोपी के संबंध में किया था प्रकरण के आरोपी भोलू सिदार के अपने सकुनत पर होने की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा थाना सक्ती के अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 306/2023 धारा 307,456,459,294,506,34 भादवि के प्रकरण में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती के न्यायालय से जारी प्रकरण क्रमांक 10/2024 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी होने से आरोपी को उक्त प्रकरण के साथ-साथ इस मामले के स्थाई वारंट की भी तामिली माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 348 मिथुन सुल्तान, प्र. आर. 298 शब्बीर मेमन, आर. यादराम चन्द्रा, महासिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Hot
Saturday, June 13
हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के फरार आरोपी कि गिरफ्तारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

