कोरबा। जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वनांचल इलाके के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन 09 मई 2026 को संपन्न हुआ। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी एवं करीब 5 करोड़ रुपये लागत की इस सडक़ परियोजना का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया के कर कमलों द्वारा ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक बोरई नाला के पास किया गया।
राज्य में भाजपा की सरकार भले पहले भी रही हो, लेकिन रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य आज देखने को मिल रहे हैं, वैसा माहौल क्षेत्रवासियों के अनुसार पहले कभी नजर नहीं आया। विधायक फूल सिंह राठिया के कार्यकाल में लगातार सडक़, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनी है। लंबे समय से बदहाल सडक़ और बरसात में आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सौगात किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के कई कार्यकालों में यह मांग सिर्फ कागजों तक सीमित रही, लेकिन विधायक फूल सिंह राठिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दिलाकर जमीन पर उतारने का काम किया। यही वजह है कि क्षेत्र में आज विधायक के प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों से यह संदेश साफ दिखाई दे रहा है कि रामपुर विधानसभा अब केवल आश्वासनों की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर विकास की पहचान बनती जा रही है। सडक़ निर्माण से खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने यह भी दर्शाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा है।कार्यक्रम में सरपंच संघ करतला इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राठिया, नवापारा सरपंच छत्रपाल सिंह, सुवरलोट सरपंच तेजस्वरी राठिया, घिनारा उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, नवापारा उपसरपंच दिला दास महंत, शेखर यादव, धरमलाल प्रजापति, विजय पटेल, अभिषेक राठिया, रवि प्रजापति, मछंदर सिंह, लाखन सिंह, हरी देवनारायण, मनमोहन सिंह, संतोषी राठिया (पूर्व सरपंच), नरेश राठिया, कृष्ण कुमार प्रजापति, मुरारी लाल, धना राम राठिया, कंसु राम राठिया एवं गोरे लाल राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों का मानना है कि सडक़ निर्माण पूर्ण होने के बाद खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में बड़ी सुविधा मिलेगी।
What's Hot
Saturday, June 13
जनता की हर समस्या का होगा समाधान : फूलसिंह
Next Article ब्रह्माकुमारीज ने मातृ शक्ति को दिया विशेष सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

