कोरबा। जिले में केंद्र और छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सगुना के आश्रित ग्राम ठाड़पखना में योजना की हकीकत सवाल खड़े कर रही है। यहां दो साल पहले बनाई गई पानी टंकी आज भी सिर्फ लोहे का ढांचा बनकर खड़ी है। ना टंकी लगी, ना बोर कराया गया और ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
पाली ब्लॉक के ठाड़पखना गांव में जल जीवन मिशन के तहत क्रेडा विभाग द्वारा दो वर्ष पहले पानी टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन आज तक काम अधूरा पड़ा है। मौके पर सिर्फ लोहे का ढांचा खड़ा दिखाई देता है, जिसमें न तो पानी टंकी लगाई गई है और न ही बोरिंग कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर यह ढांचा बनाया गया है वह एक ग्रामीण की निजी भूमि है। ऐसे में आंधी-तूफान के दौरान इसके गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भीषण गर्मी के बीच गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए कुएं और एकमात्र बोरवेल का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि गर्मी बढऩे के साथ बोरवेल का पानी भी सूखने लगता है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दो साल बाद भी योजना अधूरी क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे, सम्बंधित ठेकेदार पर क्या कार्यवाही करेंगे या फिर ग्रामीणों को इसी तरह पानी के लिए जूझना पड़ेगा।
Wednesday, May 20
यह कैसा मिशन, लाखों खर्च किए फिर भी पानी को तरसे ठाड़पखना के ग्रामीण
Previous Articleअज्ञात भारी वाहन की ठोकर से ट्रेलर चालक की मौत
Next Article जनता की हर समस्या का होगा समाधान : फूलसिंह
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

