कोरबा। गेवरा खदान में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार मरावी 26 वर्ष पिता किताब सिंह मरावी निवासी बड़े बांका चैतमा के रूप में हुई है।
बताया गया कि 10 मई रविवार की रात करीब 9:45 बजे अमित कुमार मरावी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनएस 6321 में कोयला लोड लेकर गेवरा खदान के दो नंबर आउट बेरियल के पास बिल्टी चेक कराने गया था। इसी दौरान किसी वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रेलर वाहन ने अमित मरावी को जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तत्काल प्रबंधन के अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को दी गई। इसके बाद घायल चालक को तत्काल एनसीएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया था। मामले की सूचना पुलिस थाना में दी गई। सोमवार को दूसरे दिन शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अज्ञात भारी वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।
What's Hot
Friday, August 21
अज्ञात भारी वाहन की ठोकर से ट्रेलर चालक की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

