कोरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली योजना साबित हो रही है। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झरनापारा निवासी राजेंद्र प्रसाद, पिता गोविन्द राम, का जीवन भी इस योजना से पूरी तरह बदल गया है। वर्षों तक कच्चे खपरैल वाले मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले राजेंद्र प्रसाद का अब पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हो चुका है।
खेती-किसानी से जीवनयापन करने वाले राजेंद्र प्रसाद सीमित आय के कारण कभी अपने परिवार के लिए पक्का मकान नहीं बना पाए। बरसात के मौसम में उनका कच्चा घर सबसे बड़ी चिंता का कारण बन जाता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और घर के सामान को बचाने के लिए रातभर जागना उनकी मजबूरी थी। आर्थिक अभाव के चलते पक्का मकान बनवाना उनके लिए असंभव सा हो गया था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई। वर्ष 2024-25 में उन्हें योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जिसके बाद उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। अब राजेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास में निवास कर रहे हैं। बरसात के दिनों में अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा जैसी योजनाओं ने उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित वातावरण में खुशहाल जीवन जी रहा है और भविष्य को लेकर नई आशा के साथ आगे बढ़ रहा है।
What's Hot
Wednesday, June 10
पीएम आवास की सुविधा ने कई लोगों की जिंदगी को दिया नया आयाम
Previous Articleहर वक्त फैसले लेना थका देता है, मीरा राजपूत ने महिलाओं के मानसिक सुकून पर कही दिल की बात
Next Article ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

