सूरजपुर। थाना सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जहां अपहृत महिला को बरामद कर लिया है, वहीं दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। वहीं फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी गंभीरतापूर्वक की जा रही है। 30.04.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.04.2026 को सुबह अपने ड्राईवर के साथ एक्सीडेंट वाहन को बनवाने अम्बिकापुर गया था, घर में पत्नी अकेली थी, दोपहर करीब 1 बजे पत्नी घर से अपने मोबाईल से इसे फोन करके कितने बजे घर आओंगे पूछी तब यह बताया कि अम्बिकापुर से निकल रहा हॅू। दोपहर करीब 3.30 बजे अपने ड्राईवर के साथ घर वापस पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली उसी दौरान करीब 3.50 बजे पत्नी के मोबाईल से इसे फोन आया, फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति बोला कि अपनी पत्नी चाहते हो तो 22 लाख रूपये दो, नहीं तो तुम्हारी पत्नी नहीं मिलेगी। कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्नी को फिरौती मांगने की नियत से अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 285/26 धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने अपहृता की गंभीरतापूर्वक पता तलाश कर दस्तयाब करने व आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 टीम गठित कर लगाया।
Wednesday, May 20
महिला का अपहरण कर 22 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

