जांजगीर-चांपा। बलौदा क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में हिंदू संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से छात्राओं को भडक़ाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती लक्ष्मी देवी भारद्वाज पर आरोप है कि वे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बहला-फुसलाकर हिंदू संस्कृति एवं देवी-देवताओं के खिलाफ बातें कर रही थीं तथा धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही थीं। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा काफी समय पहले ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी थी कि संबंधित शिक्षिका को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण मामला दबाया जा रहा है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब हाल ही में कलेक्ट बलौदा पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कलेक्टर के सामने पूरे मामले को जोर-शोर से रखा। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी जानबूझकर कार्रवाई से बच रहे हैं और संबंधित प्रधान पाठक को प्रश्रय दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रधान पाठक श्रीमती लक्ष्मी देवी भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन आदेश में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Wednesday, May 20
हिंदू संस्कृति के खिलाफ कथित टिप्पणी करने वाली प्रधान पाठक निलंबित
Previous Articleपश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत पर बांटी गई मिठाई
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

