जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जारी पदोन्नति सूची को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मामला और गंभीर तब हो गया, जब यह जानकारी सामने आई कि पदोन्नति सूची जारी होने की जानकारी कलेक्टर स्तर तक नहीं पहुंची, जबकि दूसरी ओर सूची में शामिल अधिकांश कर्मचारियों ने नई जगह पर जॉइनिंग भी कर ली है।
बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल 2026 सोमवार की देर शाम पदोन्नति सूची चुपचाप जारी की गई, और अगले दिन मंगलवार को शासकीय अवकाश होने के कारण यह सूचना व्यापक रूप से प्रसारित
नहीं हो सकी। यहां तक कि जिला शिक्षा कार्यालय के कई कर्मचारियों को भी सूची जारी होने की जानकारी बाद में मिली। सूत्रों के अनुसार इस सूची में भृत्य से सहायक ग्रेड-3 तथा सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 के पद पर कुल 19 कर्मचारियों पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ ही उनकी नई पदस्थापना भी निर्धारित कर गई, जिस पर अधिकांश कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए जॉइनिंग भी कर ली है। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब को दी कलेक्टर को ही पदोन्नति सूची की जानकारी नहीं थी, तो इतनी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को किस स्तर पर और किस अनुमति से अंतिम रूप दिया गया। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई में पारदर्शिता और उच्च स्तर की जानकारी आवश्यक होती है।
मोटी रकम लेनदेन के आरोपों ने बढ़ाई गंभीरता
इधर, विभाग के भीतर यह भी चर्चा है कि पदोन्नति और पदस्थापना के इस पूरे मामले में मोटी रकम के लेनदेन की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों से राशि लेकर उन्हें पदोन्नति और मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाई गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पदस्थापना को लेकर कई कर्मचारियों में असंतोष
नई सूची और पदस्थापना को लेकर कई कर्मचारियों ने वरिष्ठता और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, जिससे विभाग के के भीतर भअसंतोष बढ़ गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सहायक ग्रेड-2 और वरिष्ठ लेखा परीक्षक की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर भी विवाद सामने आया था, जिसके बाद वह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
Wednesday, May 20
गुपचुप आदेश, सीधी जॉइनिंग, शिक्षा विभाग में बड़ा प्रमोशन गेम उजागर
Previous Articleकम उत्पादन की वजह से एसईसीएल की घटी रेटिंग
Next Article सदियों पहले वास्तु और निर्माण कला थी काफी एडवांस
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

