कोरिया बैकुंठपुर। जबलपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब कोरिया जिला के बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में संचालित क्रूज सेवा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज के डस्टबिन में महंगी शराब और बीयर की कई खाली बोतलें पाई गईं, जिससे सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर संदेह गहराता जा रहा है। इस खुलासे ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चिंता बढ़ा दी है कि कहीं यहां भी लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म न दे दे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्रूज संचालन के दौरान नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। यदि क्रूज पर शराब का सेवन हो रहा है, तो यह न केवल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या संबंधित विभाग इस पर निगरानी रख रहा है या नहीं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि झुमका जलाशय में चल रहे क्रूज संचालन की तत्काल जांच कराई जाए और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग उठ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या समय रहते इस लापरवाही पर लगाम लगाई जाएगी। आने वाले दिनों में प्रशासन की कार्रवाई इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।
Wednesday, May 20
झुमका जलाशय के क्रूज पर लापरवाही के संकेत, प्रशासन पर उठे सवाल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

