एमसीबी। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आयोजित सात दिवसीय ‘समर स्पार्क’ समर कैंप का रंगारंग और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से जीवंत बना रहा।
इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था जिसमें विद्यालय पूरी तरह सफल नजर आया। हर दिन की शुरुआत प्रार्थना, योग और डांस-जुम्बा जैसी ऊर्जावान गतिविधियों से हुई जिसने बच्चों में सकारात्मकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कैंप के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट, पॉटरी मेकिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, मेहंदी डिजाइन, स्केटिंग, तीरंदाजी (आर्चरी), कराटे, इंडोर गेम्स, फायरलेस कुकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने ना केवल नई चीजें सीखीं बल्कि अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फायरलेस कुकिंग गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर सभी को प्रभावित किया वहीं योग और कराटे सत्रों ने अनुशासन, आत्मरक्षा और मानसिक संतुलन का महत्व सिखाया। आर्ट एवं पॉटरी गतिविधियों में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा देखने लायक रही। समापन दिवस पर आयोजित विशेष सभा में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये जिसके बाद पॉटलक पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिये अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं बल्कि जीवन को समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का माध्यम है।
What's Hot
Saturday, June 13
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘समर स्पार्क’ का समापन
Next Article जंगली क्षेत्र में भालू के हमले में युवक घायल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

