कोरबा। गर्मी के इस दौर में भी नगर निगम कोरबा क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता का मसला सामान्य है। 67 वार्डों में नगर पालिक निगम और पब्लिक सेक्टर की व्यवस्था से लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। 8 ऐसे इलाके हैं जहां लोगों की जररूत को पूरा करने के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें भी वजह यह है कि या तो अंतिम छोर के क्षेत्र हैं या जबरिया काफी ऊंचाई तक बसाहटें आबाद हो गई है।
एसईसीएल मानिकपुर के अंतर्गत ओवरबर्डन के पास मौजूद बसाहट गायत्री नगर इन्हीं में से एक है। पिछले कुछ वर्षों से यहां एक-दो घर बने, फिर देखादेखी लोगों का उत्साह चरम पर आया। मकानों की संख्या बढ़ी और इसी हिसाब से जनसंख्या भी। मुख्य सडक़ से बसाहटें काफी उंचाई पर है। ऐसे में चाहकर भी सामान्य प्रणाली से पानी की पहुंच संभव नहीं है। इसलिए टैंकर के जरिए यहां पानी पहुंचाने का काम नगर निगम कर रहा है। कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत आने वाले रामपुर वार्ड के डैमपारा इलाके का भी यही हाल है। यह आउटर साइड है और इसके करीब नगर निगम की पाइप लाइन है नहीं। और भी कारण हैं जिसके चक्कर में जल उपलब्धता के लिए टैंकर का विकल्प अपनाया जा रहा है। नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि कर्रानाला और भिलाईखुर्द आउटर क्षेत्र हैं। पाइप लाइन का विस्तार इन क्षेत्रों तक नहीं हुआ है। हालांकि क्षेत्र की आबादी को जल उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत मौजूद हैं।
सरकारी व्यवस्था से हैंडपंप खनन भी कराए गए हैं। सामान्य व्यवस्था के अंतर्गत यहां भी निगम का टैंकर लोगों की सहायता के लिए पहुंच रहा है। बालको नगर अंतर्गत चेकपोस्ट की कुछ बस्तियों में भी इस तरह की सेवाएं जारी रखी गई है। कुल 8 ऐसे क्षेत्र निगम की सूची में शामिल हैं जहां टैंकर का प्रबंध किया गया है, बाकी इलाके में व्यवस्था सामान्य है और पानी को लेकर किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं है।
Wednesday, May 20
ऊंची बसाहट और आउटर में टैंकर का सहारा
Previous Articleमनमानी पार्किंग से जाम, कई गाडिय़ां लॉक
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

