गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित पार्क व्यू सिटी-2 के पास मामूली सडक़ हादसे के बाद टैक्सी ड्राइवरों द्वारा 12वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने डर के चलते कार का सेंट्रल लाक लगाकर खुद को अंदर बंद कर लिया और मां को वीडियो कॉल कर मदद मांगी। इस दौरान वह 37 मिनट तक कार में कैद रही। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेक्टर-67 निवासी महिला के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार को परीक्षा देकर अपनी सहेली को छोडऩे के बाद ड्राइवर के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कैब से कार की हल्की टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद कई टैक्सी ड्राइवर मौके पर पहुंच गए और कार चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।महिला ने बताया कि आरोपितों ने कई बार कार का दरवाजा खोलकर उनकी बेटी को बाहर निकालने का प्रयास किया। सहमी छात्रा कार में बैठकर रोने लगी और पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मदद मांगी। आरोप है कि पहली काल शाम 5.02 बजे की गई, लेकिन पुलिस करीब 37 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने और उनकी बेटी ने 20 से अधिक बार पुलिस को फोन किया। इसके बावजूद समय पर मदद नहीं मिली। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपियों से पीछा छुड़ाने के लिए दो हजार रुपये देकर समझौता करना पड़ा।गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और मौके पर पहुंचने में हुई देरी की जांच कर रही है।
Wednesday, May 20
गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवरों ने छात्रा से की बदसलूकी, 37 मिनट तक कार में कैद रही लडक़ी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

