बदायूं। कूड़े के ढेर पर सो रहे छह नवजात पिल्लों से क्रुरता की गई। किसी ने इन्हें जलाकर मारने के लिए कूड़े में आग लगा दी। लपटों में घिरे तीन पिल्लों की मौत हो गई, जबकि शेष तीन गंभीर रूप से झुलस गए। रविवार को दो पशु प्रेमियों ने उझानी थाने में तहरीर दी। उनकी संयुक्त शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी लिखी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही ताकि पशुओं से बर्बरता करने के आरोपित तक पहुंचा जा सके। उझानी के मोहल्ला श्रीनारायणगंज पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के पीछे खाली पड़े प्लाट है। वहां कुछ लोग कूड़ा डाल देते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि 28 अप्रैल से कूड़े में नवजात छह पिल्ले लेटे देखे गए थे।
29 अप्रैल की शाम को किसी ने उस कूड़े में आग लगाकर पिल्लों को जला दिया। लपटें देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उसमें पिल्लों को जलता देखकर पशु प्रेमियों ने बाहर निकाला मगर, तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे शेष तीन पिल्लों का उपचार कराया गया। कुछ लोग इन पिल्लों का जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों तक पहुंचे, इससे इतर बर्बर सोच वाला व्यक्ति भी था, जिसने पिल्लों को आग में झोंक दिया। रविवार को मोहल्ले के मुनीष शर्मा और योगेश प्रताप सिंह थाने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पिल्लों से क्रूरता करने के आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। जांच के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आसपास के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गईं मगर, उनसे कोई मदद नहीं मिली।खाली प्लाट की ओर आता-जाता कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। अब दूसरे मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रहीं, ताकि सुराग तलाशे जा सकें। यह आशंका भी है कि सिगरेट-बीड़ी की चिंगारी से कूड़े में आग लग गई हो।
Wednesday, May 20
क्रुरता की हद: बदायूं में कूड़े के ढेर पर सो रहे 6 पिल्लों को आग में झोंका, ३ की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

