टीवी एक्ट्रेस निधि शाह लगातार सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही हैं. अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली निधि शाह ने हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर किया है.
निधि शाह ने खुलासा किया कि उन्हें स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की बेटी परी का रोल निभाने के लिए चुना गया था. निधि ने इस बारे में बात करते हुए कहा,मुझे तुलसी की बेटी का किरदार निभाना था. लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई. इसलिए हमें अलग रास्ते को चुनना पड़ा. स्मृति जी सच में एक लीजेंड हैं. बचपन में यहां तक कि जब मैं बहुत छोटी थी, तब भी मैं अपने परिवार के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी देखा करती थी और आज भी वो पल मुझे याद है.उनका टीवी पर वापसी करना काफी बड़ी और खास बात है. स्मृति ईरानी के कमबैक करने की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी. 2000 में इस शो का टेलीकास्ट हुआ था. इस शो के जरिए स्मृति ईरानी को घर-घर में पहचान मिली थी.तुलसी का कैरेक्टर इंडियन टेलीविजन के इतिहास के सबसे यादगार किरदारों में से एक माना जाता है. ऐसे में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से दर्शकों की उम्मीद बहुत ज्यादा है. मालूम हो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में निधि को जिस कैरेक्टर के लिए चुना गया था, वो शगुन शर्मा प्ले कर रही हैं. आपको बता दें अनुपमा में किंजल के रोल में निधि शाह को खूब पसंद किया जाता था. लेकिन, डेढ़ से दो साल पहले उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. उनके शो छोडऩे के पीछे की वजह रुपाली गांगुली संग अनबन को बताया गया था.
What's Hot
Saturday, June 13
अनुपमा की किंजल बनने वाली थी तुलसी की बेटी परी, निधि शाह ने खुद किया ये बड़ा खुलासा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

