चेन्नई [एजेंसी]।तमिलगा वेत्री कषगम के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने आखिरकार रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय को सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के साथ कुल 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
नए मंत्रिमंडल में एस कीर्तना के रूप में एक महिला मंत्री शामिल हैं। इस समारोह के साथ ही तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है। इसी के साथ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम के परंपरागत वर्चस्व का अंत हो गया है। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाई। विजय के मंत्रिमंडल में बुस्सी एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल हैं। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिए बहुमत साबित करने की संभावना है। विजय ने राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर उन्हें वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से मिला समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वीसीके और आईयूएमएल के पास दो-दो सीट हैं। राज्यपाल ने समर्थन को लेकर विजय से करीब एक घंटे तक बातचीत की। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। दोनों पार्टियों के समर्थन को मिलाकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सीट की संख्या अब 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 हो गई है। लोकभवन की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण के साक्षी बनने के लिए रविवार को हजारों लोग चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में जुट हुए। पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर आया। कांग्रेस सांसद प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियां समारोह में शामिल होने के लिए रविवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचीं। इससे द्रविड़ राजनीति के गढ़ में हुए इस राजनीतिक बदलाव के राष्ट्रीय महत्व का संकेत मिलता है। समारोह स्थल के भीतर माहौल बेहद उत्साहपूर्ण दिखा। सुबह से ही पहुंच रही भीड़ की भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक समर्थक ने कहा, हम थलापति की वजह से बहुत खुश हैं। टीवीके नेता बुस्सी आनंद स्टेडियम में सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे। स्टेडियम में अति विशिष्ट व्यक्तियों की मौजूदगी के कारण और लोगों की भारी भीड़ को संभालने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई समर्थक इस जीत को स्थापित राजनीतिक व्यवस्था के ध्वस्त होने के रूप में देख रहे हैं। अभिनेत्री सनम शेट्टी ने पत्रकारों से कहा कि यह क्षण तमिलनाडु की राजनीति के लिए एक बड़ी सफलता है। टीवीके विधायक वी पांडी ने कहा कि नयी सरकार महिलाओं के कल्याण और युवाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता देगी। उन्होंने प्रशासनिक बदलाव से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया और भ्रष्टाचार से मुक्त स्वच्छ और ईमानदार सरकार देने का वादा किया। विजय के पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उस पल का आनंद लेंगे, जब उनका बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगा। कांग्रेस सांसद मानिकम टैगोर ने शनिवार को तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कझगम के नेता विजय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राज्य को बदलाव और नई उम्मीद की आस है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय की तारीफ की। उन्होंने विजय को तमिलनाडु के क्षितिज पर एक नया, दमदार सितारा बताया और यह भरोसा जताया कि अभी तो सबसे बेहतरीन आना बाकी है।
Wednesday, May 20
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में एक महिला को जगह
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

