नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के बाद अब सियासी जुबानी जंग और तेज हो गई है। डीएमके के वरिष्ठ नेता और तिरुचेंदूर से विधायक अनीता राधाकृष्णन ने राज्य के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है। राधाकृष्णन ने दावा किया कि यह नई सरकार छह महीने भी नहीं टिक पाएगी और अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में शिकस्त झेलने वाले डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन जल्द ही मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे। दक्षिणी तमिलनाडु में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्णन ने सत्ताधारी दल टीवीके के वरिष्ठ नेता और विलीवक्कम सीट से चुनाव जीतने वाले आधव अर्जुना को खुली चुनौती भी दे डाली। टीवीके नेता आधव अर्जुना पर निशाना साधते हुए अनीता राधाकृष्णन ने कहा कि यह सरकार सिर्फ चार महीने और बचेगी। आधव अर्जुना नाम का एक व्यक्ति है। अगर तुममें हिम्मत है, तो अपने विधायक पद से इस्तीफा दो, मैं भी अपनी सीट छोड़ता हूं। आओ, तिरुचेंदूर में आमने-सामने का मुकाबला करते हैं। यह हमारा इलाका है, हम यहां किसी को भी धूल चटा देंगे।
Wednesday, May 20
6 महीने भी नहीं चलेगी विजय की सरकार, डीएमके विधायक का दावा
Previous Articleचाईबासा कोऑपरेटिव बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुआवजा और पेंशन राशि की अवैध निकासी पर एफआईआर
Next Article सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

