रायगढ़। जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मामला कापू रेंज का है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) जलाऊ लकड़ी लेने छेनापतरा जंगल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।इसी दौरान शनिवार सुबह अलोला बीट के जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि हाथी के हमले में उसकी मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कापू रेंज के अलोला बीट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सरगुजा की ओर से आया एक हाथी विचरण कर रहा था।
Wednesday, May 20
हाथी हमले से रायगढ़ में ग्रामीण की मौत
Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, 1 रुपये की हुई बढ़ोतरी
Next Article दीपका में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से निखरी प्रतिभाएं
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

