नईदिल्ली १7 मई ।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढक़र 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
अब फिर से सीएनजी के दाम बढऩे से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ गई है। सीएनजी के दाम बढऩे से सबसे ज्यादा असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर दो बार सीएनजी के दाम बढऩे से दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब का किराया भी महंगा हो सकता है, जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा।

