कोरबा। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शहर में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों की ओपीडी में इन दिनों ऐसे मरीजों की भीड़ देखी जा रही है, जो उल्टी-दस्त, पेट में मरोड़ और ऐंठन जैसी समस्याओं से परेशान हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है।
डॉक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण खानपान और पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं और बारिश के बाद पानी दूषित होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो इन बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बाहर का खाना कम करने की हिदायत दी गई है।
साथ ही, किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके और स्थिति गंभीर न हो।
सामान्य भोजन पर दें ध्यान
इस मौसम में गलत खानपान भी लोगों को बीमार कर सकता है। शिकायत होने पर सामान्य भोजन के साथ अधिकतम पानी और नारियल पानी के अलावा केला व अनार का उपयोग करना हितकर होगा।
डॉक्टर स्वर्ण चंद्रा
कृष्ना हॉस्पिटल
Wednesday, May 20
मौसम ने बढ़ाए मरीज अस्पतालों की ओपीडी में भीड़
Previous Articleअंधड़ ने तोड़े बिजली तार, कोरबा ब्लाक के 24 गांव अंधेरे में डूबे
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

