बम्हनीडीह। तहसील क्षेत्र बम्हनीडीह में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश और एसडीएम पवन कोसमा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने हसदेव नदी क्षेत्र में छापेमारी कर 2 रेत से भरे हाइवा जब्त किए हैं कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हडक़ंप का माहौल बना हुआ है। तहसीलदार शशिभूषण सोनी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर दबिश दी गई जहां अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की गतिविधियां संचालित होने की सूचना थी टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों की जांच की और पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखी। जांच के दौरान दो हाइवा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों के मालिक मिथिलेश कुमार और आशीष करडेकर शामिल हैं। दोनों वाहनों में करीब 30 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसे नियमों के तहत जब्ती बनाकर थाना बम्हनीडीह को सौंप दिया गया। कार्रवाई में तहसीलदार शशिभूषण सोनी नायब तहसीलदार संजय बरेठ थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह सहित राजस्व अमला और पुलिस बल मौजूद रहा प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी और तेज गति से जारी रहेगा।
Wednesday, May 20
हसदेव नदी क्षेत्र में दबिश देकर 2 हाइवा किए जब्त
Previous Articleभाजपाइयों ने बंगाल जीत पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
Next Article संविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

