जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के द्वारा 3 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में सोमवार 4 मई को कचहरी चौक में कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी की गई। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने इसे मोदी सरकार की पूरे देश में चल रही विकास की लहर की जीत बताया। उन्होंने कहा मोदी सरकार पर जनता के विश्वास है कि जीत है। जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी के तानाशाह शासन का अंत हुआ अब बंगाल में परिवर्तन की लहर आएगी, बंगाल भाजपा की सरकार विकास के नए आयाम लिखेगी लोगो के मन से भय का डर खत्म होगा वहां के लोग खुली हवा में सांस ले सकेंगे। इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ जांजगीर के द्वारा झालमुड़ी का स्टाल लगाया गया था। कचहरी चौक में लोगों को लड्डू, झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशियां बाटी गई। इस अवसर पर नंदनी राजवाड़े, रेखा गढ़वाल, संतोषी दुबे, अमर सुलतानिया, प्रशांत सिंह, पंकज अग्रवाल, आशु गोस्वामी, पुष्पेंद्र सिंह, नवीन राठौर, विवेका गोपाल, राकेश रूपवानी, अनिल, हितेश यादव, मोहन यादव,, नारायण देवांगन, मनोज अग्रवाल, मुरली गुरनानी, ऋषि टहलनी, उमेश राठौर, अजीत गढ़वाल, गुड्डू कहरा शिवचमन, सुनील सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Hot
Saturday, June 13
भाजपाइयों ने बंगाल जीत पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
Previous Articleशासन-प्रशासन पर पक्षपात का आरोप, आश्वासन पर माने विधायक
Next Article हसदेव नदी क्षेत्र में दबिश देकर 2 हाइवा किए जब्त
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

