पटना। गांधी मैदान में आयोजित मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री और वीवीआईपी के संभावित आगमन को देखते हुए चार हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। साथ ही 150 पुलिस पदाधिकारी भी पूरे क्षेत्र की निगरानी करेंगे। एयरपोर्ट से गांधी मैदान के बीच करीब सात किलोमीटर के दायरे में हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट, शेखपुरा से आयकर गोलंबर, डाकबंगला, जेपी गोलंबर, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इमारतों पर भी जवानों की तैनाती की जाएगी
गांधी मैदान के चारों ओर पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। अशोक राजपथ, छज्जूबाग, पुलिस लाइन और एग्जीबिशन रोड इलाके में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
गांधी मैदान के चारो तरफ ऊंची इमारतों पर भी जवानों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी और प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच होगी।

