एमसीबी, जनकपुर। जिले का ब्लाक मुख्यालय जनकपुर में सोमवार को अचानक तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि जनकपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई स्थानों पर विशालकाय बड़े बड़े पुराने पीपल, महुआ, जामुन के पेड़ जड़ से उखडक़र जमीन पर गिर गए। कई पेड़ सडक़ पर गिरने से बिजली के तार टूट गए जिससे नगर की बिजली सप्लाई कई घंटे तक प्रभावित रही वहीं सडक़ अवरुद्ध होने से यातायात प्रभावित रही।
तहसील कार्यालय परिसर में एक विशाल महुआ का पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़ी करीब एक दर्जन मोटरसाइकिलें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं मुख्य मार्ग पर भी पेड़ गिरने से सडक़ पूरी तरह जाम हो गई। वहीं क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर में हुए इस प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनकपुर क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को अर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलना पड़ा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग किया कि प्राथमिकता के आधार पर बिजली व्यवस्था के शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही प्रभावित परिवारों का सर्वे कर नुकसान का सही आंकलन करते हुए उन्हें तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए।
कमरो ने आगे कहा कि ऐसे समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को मदद के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। जान है तो जहान है इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकले और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नुकसान की भरपाई की जा सकती है, लेकिन किसी की जान का कोई विकल्प नहीं है। अंत में उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
अंधड़ के प्रभाव से जनकपुर में कई वृक्ष धराशायी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

