कोरिया बैकुंठपुर। बढ़ती महंगाई एवं घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई,जो कुमार चौक पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया द्य जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है,जिससे आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस एवं कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, भटगांव पूर्व विधायक पारस राजवाड़े,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, अशीष यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह,महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजोती मरकाम,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष चांदनी सोनी,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा,गणेश राजवाड़े,धीरज सिंह साहब अख़्तर,संगीता राजवाड़े,पार्षद ललिता सिंह,धीरू शिवहरे,मनीष सिंह,एस एन मोदी,रवि राजवाड़े,चंद्र प्रकाश राजवाड़े,सुमन दुबे, रियाजउद्दीन,जाग्रत कुर्रे,एजाज़ गुड्डू,दीपक गुप्ता,सौरभ गुप्ता, अविनाश पाठक,अभिषेक दुबे,बसंत सिंह,रामसाय सोरी,विजय चक्रधारी,संतोष गोयन,राजू भगत, श्यामलाल,सोहन स्वामी एवं अनेकों कांग्रेसजन तथा भरी संख्या में महिलाओं का गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।
What's Hot
Saturday, June 13
बढ़ती महंगाई घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Previous Articleबंगाल में प्रचंड जनादेश, देशभर में विकास और सनातन के पक्ष में माहौल – देवेन्द्र तिवारी
Next Article अंधड़ के प्रभाव से जनकपुर में कई वृक्ष धराशायी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

