कोरिया बैकुण्ठपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देश की जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह विजयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के कुशल, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। साथ ही उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश में सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में एक सकारात्मक वातावरण बना है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यह जनादेश केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश के उज्जवल भविष्य के प्रति जनता की आस्था का प्रतीक है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास का एक नया इतिहास रचा जाएगा, जहां सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं देशवासियों को इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ निरंतर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता रहेगा।
Wednesday, May 20
बंगाल में प्रचंड जनादेश, देशभर में विकास और सनातन के पक्ष में माहौल – देवेन्द्र तिवारी
Previous Articleएली अवराम ने लाल साड़ी पहन ढाया कहर, फ्लॉन्ट की पतली कमरिया
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

