What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में पहली बार होने जा रहे आम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 15 पार्षद उम्मीदवारों के साथ विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों का नामांकन भरेगी। भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार डरसेना को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया। भाजपा प्रत्याशी ने जताई…
कोरिया बैकुंठपुर। कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य व लोककला का प्रतिष्ठित आयोजन जश्न ए जबां आगामी 23 व 24 मई 2026 को झुमका ओपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में विविध साहित्यिक विमर्श, पुस्तक चर्चा, कथक नृत्य, लोक संगीत, गेड़ी नृत्य, शास्त्रीय वादन व कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों में प्रदेश व देश के अनेक लोकप्रिय साहित्यकार व कलाकार सहभागिता देंगे। सांस्कृतिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव का कोरिया जिले में पहली बार आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर महीने भर से बड़े स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी गई…
कोरिया बैकुंठपुर। कोयलांचल नगरी चिरमिरी में आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को अत्यंत भक्तिमय और ऐतिहासिक माहौल में हुआ। महोत्सव के पहले दिन निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे शहर को राममय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। भव्य कलश यात्रा में लगभग 10 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्तियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सीताकुंड…
सूरजपुर। पुलिस परिवार ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने एक मां के दुख के बीच उसे आर्थिक संबल देकर भावुक कर दिया। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षक समीत एक्का की मां सुनीता एक्का को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि आरक्षक की सामान्य मृत्यु के बाद बीमा क्लेम प्रक्रिया पूरी होने पर प्रदान की गई। जिला पुलिस बल सूरजपुर में पदस्थ आरक्षक समीत एक्का का 31 जनवरी 2026 को निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़…
कोरिया बैकुंठपुर। जिले में पेट्रोल, डीजल संकट और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के सोनहत में स्थित पेट्रोल पम्प पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस के…
वाशिंगटन। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी भू-राजनीतिक जोखिम संबंधी वैश्विक रिपोर्ट में कहा कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए समुद्री मार्गों पर आवाजाही धीरे-धीरे सुधर सकती है, लेकिन यह सामान्य तरीके से नहीं बल्कि द्विपक्षीय समझौतों के जरिये होगी। इसके तहत चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे तेल आयातक देश ईरान के साथ अलग-अलग स्तर पर सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की कोशिश कर सकते हैं। लारक द्वीप और ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास कुछ समन्वित पारगमन गलियारे उभर रहे हैं, लेकिन संघर्ष-पूर्व स्तर की आवाजाही बहाल होना मुश्किल दिखता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अगले…
दरभंगा, १८ मई । धरोहरों को संरक्षित करने में मिथिलांचल का इतिहास समृद्ध है। दरभंगा महाराज ने तो टाइगर आफ मैसूर (टीपू सुल्तान) की धरोहर को भी संरक्षित किया है। लंदन के बोनहम्स में 1889 में टीपू सुल्तान की धरोहरों को नीलाम किया गया, तो उसमें दरभंगा महाराज ने देश की शान को रखने के लिए भाग लिया था। महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह ने सबसे अधिक बोली लगाकर कई धरोहरों को दूसरे देश में जाने से रोक लिया था। इनमें हाथी दांत की कलाकृतियां अद्भुत हैं। इन्हें देखने के लिए बाहर से भी लोग आते हैं।दरभंगा महाराज की अपनी धरोहरों के…
पुएब्ला, १८ मई । मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में हुए एक सशस्त्र हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। यह हमला पुएब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो नगरपालिका क्षेत्र में हुआ, जहां हथियारबंद हमलावरों ने लोगों को निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को…
कोलकाता 18 मई। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके और ममता बनर्जी सरकार में राज्य मंत्री रहे गियासुद्दीन मोल्ला ने अपने ही दल तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी तथा एक पुलिस अधिकारी मिथुन कुमार दे के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए गियासुद्दीन मोल्ला ने रविवार को कहा कि वे लंबे समय तक भय के कारण चुप रहे। अब उन्हें नई प्रशासनिक व्यवस्था और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा…
लखनऊ 18 मई। मडिय़ांव के अजीजनगर में रविवार शाम बाइक से पहुंचे दो युवकों ने ढाबा संचालक विजय यादव के सिर में गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।यह देख अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के मुताबिक ढाबे के बाहर हो रही मारपीट का वीडियो बनाने से नाराज युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। सैरपुर के तरहिया निवासी 28 वर्षीय विजय यादव का भिटौली तिराहे के पास यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
