What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी हरीश दुहन ने रविवार तडक़े कोरबा क्षेत्र का दौरा कर मानिकपुर ओपनकास्ट परियोजना सहित विभिन्न परिचालन गतिविधियों का निरीक्षण किया। सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मानिकपुर परियोजना में निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने खदान में संचालित उत्पादन कार्यों, मशीनों की कार्यक्षमता तथा गुणवत्ता मानकों का स्थल पर जाकर मूल्यांकन किया। उन्होंने मानसून को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था, हॉल रोड की स्थिति, मशीनों की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य परिचालन तैयारियों की समीक्षा…
कोरबा वेस्ट क्रासिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज को बताया जरूरी कोरबा। कोरबा में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों सहित उनके परिजनों को प्रतिदिन आवागमन करने के लिए लंबा फेरा लगाना पड़ रहा है। इस वजह से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे मजदूर कांग्रेस की टीम ने कोरबा का दौरा करने के साथ कोरबा वेस्ट क्रासिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण को जरूरी बताया। इसके लिए मौके का निरीक्षण किया गया। इस विकल्प को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के महामंत्री पी. लक्ष्मीनारायन के निर्देशन पर यह टीम कोरबा पहुंची थी। बिलासपुर मंडल…
इंजीनियर सक्सेना को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोरबा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना के एमपी नगर स्थित निवास में रखी गई। जिसमें वर्ष 2026 -27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु लायन डॉ.नागेंद्र नारायणशर्मा, सचिव पद हेतु लायन प्रत्युष सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु लायन सक्सेना को मनोनीत किया गया । वहीँ क्लब डायरेक्टर पद के लिये लायन शिव जायसवाल, प्रथम उपाध्यक्ष पद हेतु लायन गजेंद्र राठौड़, द्वितीय उपाध्यक्ष हेतु लायन डॉ.संजना सक्सेना को, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर पद हेतु लायन राजकुमार…
कोरबा। जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड के बस स्टैंड क्षेत्र में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लोक कला समूहों के माध्यम से विशेष नुक्कड़- नाटक (मिड मीडिया गतिविधि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह ), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुँचाना रहा।इस गतिविधि के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य एवं संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से…
दीपका । सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस वर्ष विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई गिरावट ने शिक्षा जगत को गंभीर चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है। विशेष रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषयों में अपेक्षाकृत कम अंक आने के कारण अनेक मेधावी छात्र 75 प्रतिशत के आवश्यक मापदंड को पूरा नहीं कर सके, जिससे उनके तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के सपनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसी विषय पर इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने अपने विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम’…
कोरबा। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10, 11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा छत्तीसगढ में आयोजित विशेष आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में अंचलवासी लाभांवित हुए। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवायें दी। शिविर में उच्च रक्तचाप व मधुमेह की नि:शुल्क जांच कर उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि नि:शुल्क प्रदान की गई। इस…
कोरबा। सीएसपीजीसीएल कोरबा पूर्व स्थित सीनियर क्लब परिसर में 11 मई से 17 मई तक आयोजित सात दिवसीीय नि:शुल्क योग ध्यान शिविर का रविवार सुबह भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में योगाभ्यर्थियों ने सहभागिता कर योग, ध्यान एवं प्राणायाम का लाभ प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता संजीव कंसल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुनील कुमार सरना शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत महिला प्रेरणा…
अकलतरा। प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास नगर पालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में 15 मई की देर रात आग लग गई। केंद्र में रखा ऑटो टिपर, 7 हाथ रिक्शा, कचरा बीनने की मशीन और फर्नीचर समेत लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के 20 वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम प्रभावित हुआ है। वर्तमान में 43 स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर कचरा उठाती हैं। रिक्शा जलने के बाद नगर पालिका ने पुराने हाथ रिक्शा की मरम्मत कर अस्थायी व्यवस्था की है, जिससे काम में दिक्कत आ रही है। स्वच्छता दीदी…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच 49 पर पीसौद चौक के पास हुआ, जहां हाईवा ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को जांजगीर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक…
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों के खिलाफ था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय पेट्रोल पंप के पास इसका आयोजन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तख्तियां लिए हुए थे और उन्होंने बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार जैसे नारे लगाए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक व्यास कश्यप, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने किया। विधायक व्यास कश्यप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
