What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत सद्भावना भवन में 15 जोड़ों को विवाह सपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान किया गया। इस दौरान समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, श्रीमती…
बलौदा। नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 15 में 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने किया। यह सडक़ जगन्नाथ मंदिर से मुक्तिधाम सब्जी मार्केट तक बनाई जाएगी। भूमिपूजन के दौरान सौरभ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाएं, पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास कार्यों के लिए राशि त्वरित जारी कर रहे हैं। उन्होंने सडक़ निर्माण का काम जल्द शुरू करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सौरभ सिंह ने…
चांपा । चांपा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। युवती से 2.1 किलोग्राम गांजा और 450 रुपए नकद जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 14 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला भोजपुर इण्डेन गैस एजेंसी के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रही है। सूचना पर चांपा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इण्डेन गैस एजेंसी के पीछे घेराबंदी कर एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम…
चांपा। नगर से जुड़ा हुआ एकमात्र पर्यटक स्थल हनुमान धारा एक पिकनिक स्पॉट है जहां पर लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए शासकीय भूमि हसदेव नदी के किनारे यह स्थल मनोहारी वन विहार का प्रसिद्ध स्थल है। यहां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का अपना अलग महत्व है। धर्म आस्था के साथ पर्यटन का शुद्ध वायु प्राप्त क्षेत्र है। जिस पर लगातार हो रहे हैं बेजाकब्जा पेड़ों की कटाई और उद्योगों से निकलने वाले राखड़ से हनुमान धारा को जगह जगह खराब की जा रही थी। इसकी चिंता करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव ने कलेक्टर…
कोरबा। वल्र्ड हाइपरटेंशन डे पर ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 मई को आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लगेगा। पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा मिकेगी। किया गया है।आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि लोगो को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक करना है, ताकि न केवल हाइपरटेंशन से अपितु हाइपरटेंशन से संबंधित अन्य बीमारीयों से भी बचा जा सके। उच्च रक्तचाप का सीधा संबंध हृदय से तथा…
सिंघीतराई, सक्ती । वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा की लगभग 120 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 120 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि तीन माह है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने…
कोरबा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन परिसर में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण ही सुशासन की असली पहचान है और प्रदेश सरकार इसी संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महापौर श्रीमती राजपूत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर जिले में दो गंभीर प्रकरण सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
कोरबा। स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स , नई दिल्ली से संबद्ध) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने की। बैठक के दौरान जिले में पत्रकार हित और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपसी एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा…
रांची। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री दोपहिया वाहनों के लिए पेट्रोल क्रय अनुदान योजना’ को फरवरी 2026 से संचालित नहीं रखने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मांगे गए आरटीआइ से सामने आई है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सुनील महतो ने विभाग से जानकारी मांगी थी।उनको मिले दस्तावेज में विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के लिए कुल दस करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए पांच करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार करोड़ और अनुसूचित जाति के…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
