What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
धार, १७ मई । बहुचर्चित भोजशाला परिसर में शनिवार का दिन लंबे समय बाद एक अलग ही भावनात्मक, धार्मिक और ऐतिहासिक वातावरण का साक्षी बना।मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला को वाग्देवी मंदिर मानते हुए शुक्रवार को दिए महत्वपूर्ण फैसले के अगले दिन सुबह से श्रद्धालुओं और भोजशाला मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया। शाम तक परिसर के बाहर और भीतर लोगों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालु निर्धारित शुल्क (एक रुपया प्रति व्यक्ति) देकर परिसर में प्रवेश करते रहे और मां वाग्देवी की प्रतिमा के स्थान पर पहुंचकर श्रद्धा, आस्था और भावुकता के साथ नमन…
भोपाल। पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। स्वजन द्वारा घटनास्थल के साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है। एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप के नेतृत्व में बनाई गई छह सदस्यीय टीम अब पूरे मामले की तह तक जाएगी। दूसरी ओर, मृतका के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र सौंपा है। मौत के पांचवे दिन भी परिवार ने शव…
फरीदाबाद, १७ मई । पश्चिमी एशिया में ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर विक्टोरा इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने कार पूलिंग मॉडल अपना लिया है। इससे हर महीने 2343 लीटर ईंधन की बचत होने का दावा है। याद रहे पश्चिमी एशिया में तनाव है। इससे ग्लोबल एनर्जी संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत तथा विदेशी मुद्रा पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए राष्ट्रहित में यह कदम उठाया गया है।विक्टोरा इंडस्ट्रीज के अनुसार 78 कर्मचारियों ने अभी तक कार पूलिंग व्यवस्था को अपनाया है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1352 किलोमीटर की दूरी साझा वाहनों के माध्यम से तय…
बरेली 17 मई। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वशिष्ठ मुनि ने प्रेमिका की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में इसका उल्लेख किया। इसी आधार पर शनिवार को उनकी प्रेमिका श्वेता व उसके दो भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। गोरखपुर निवासी वशिष्ठ मुनि राजकीय इंटर कालेज बरौर में गणित के प्रवक्ता थे। उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात उनके स्वजन आए तब आत्महत्या का कारण सामने आया। पुलिस के अनुसार, उनके कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि श्वेता…
बरेली, १७ मई । केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की कर चोरी रोधी शाखा ने पान मसाला कारोबार में करोड़ों रुपये की कर चोरी का राजफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर से आई पांच टीमों ने 13 से 16 मई तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मैसर्स नूरिश फारएवर और मैसर्स ताज टोबैको प्रोडक्ट्स से जुड़ी पांच फर्मों के परिसरों की गहन तलाशी ली गई।मैसर्स नूरिश फारएवर के साझेदार और प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग को सूचना मिली थी कि धनश्री ब्रांड के पान मसाले के निर्माण और आपूर्ति…
यरुशलम। गाजा में इजरायल ने कल रात हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया। मई 2025 में मुहम्मद सिनवार के मारे जाने के बाद से हद्दाद हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाले हुए था। हद्दाद हमास के वरिष्ठतम लोगों में था और वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में प्रमुख भूमिका में था। 56 वर्षीय हद्दाद इजरायल और अमेरिका में द घोस्ट नाम से बदनाम था। हमास ने भी शनिवार को हद्दाद के मारे जाने की पुष्टि कर दी। हद्दाद के साथ उसकी पत्नी और 19 वर्ष की…
कोलकाता। विधानसभा चुनाव के बाद अब नगरपालिका स्तर पर भी राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। तृणमूल के निकाय प्रमुखों या पार्षदों को भाजपा में शामिल कराए बिना ही भाजपा ने कई इलाकों में नगर सेवाओं पर प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।दूसरी ओर, तृणमूल के जनप्रतिनिधि भी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा विधायकों के साथ समन्वय बनाकर चल रहे हैं।कई नगरपालिकाओं में भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सीधे पालिका प्रमुखों और पार्षदों से बैठक कर रहे हैं या फोन पर संपर्क साधकर सफाई, कूड़ा प्रबंधन और अन्य नागरिक सेवाओं को लेकर निर्देश दे रहे हैं।खास बात…
पूर्णिया, १७ मई [। एक शिक्षक द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में थर्ड डिवीजन होने के बाद भी सेकेंड डिवीजन का फर्जी प्रमाण पत्र देकर 23 वर्षों तक नौकरी करने और वेतन मद में लाखों की राशि का उठाव करने का मामला पकड़ में आया है।निगरानी द्वारा आरोपित शिक्षक के प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि शिक्षक सचिंद्र सिंह ने शिक्षक की नौकरी के लिए जो मैट्रिक का अंक पत्र सेकेंड डिवीजन का दिया था, वह फर्जी है।वे मैट्रिक की परीक्षा में सेंकेड डिवीजन के बजाय थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। मामला पकड़ में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के विराट अपहरण केस में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने ताई ( बड़ी मां) समेत सभी पांच दोषियों की अपील खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। विराट के अपहरण के बाद छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। कोर्ट ने कहा कि मासूम बच्चों का फिरौती के लिए अपहरण करना गंभीर अपराध है। ऐसे अपराध न केवल पीडि़त परिवार को मानसिक आघात पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करते हैं।…
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि हर सैनिक की तरह वह भी जल्द सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन करीब आधी सदी की सैन्य सेवा से मिले अनुभव को भारतीय सशस्त्र बलों की नई पीढ़ी के अधिकारियों के साथ साझा करना चाहते हैं। मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में जनरल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के प्रशिक्षण काल को जोड़ दिया जाए तो वर्दी में उनकी यात्रा लगभग 49 वर्षों की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस लंबे अनुभव में उन्होंने सुरक्षा और…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
