What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
रायगढ़। जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मामला कापू रेंज का है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) जलाऊ लकड़ी लेने छेनापतरा जंगल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।इसी दौरान शनिवार सुबह अलोला बीट के जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई…
नईदिल्ली १7 मई । दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढक़र 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर से सीएनजी के दाम बढऩे से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ गई है। सीएनजी के…
कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा द्वारा आयोजित नि:शुल्क मानसिक रोग निवारण स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनीता खंडूरी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दो दिवसीय इस विशेष शिविर में मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, पारिवारिक समस्याओं और व्यक्तिगत परामर्श से जुड़ी परेशानियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्हें विशेषज्ञ परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई 2026 को जैन भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई के नायर हॉस्पिटल एवं प्रफुल्लता साइकोलॉजिकल सेंटर से…
नईदिल्ली १7 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 जारी किया है। इस नए अध्यादेश के लागू होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन 37 जजों में भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी चीफ जस्टिस ऑफ…
कोरबा। कोरबा अंचल में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ श्री शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। अंचल के स्टेशन रोड सीतामढ़ी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘जय शनिदेव’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्री शनिदेव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन, तेलाभिषेक एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने काला तिल, सरसों का तेल, उड़द और पुष्प अर्पित कर भगवान शनिदेव से…
इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिवार सदमे में कोरबा। कोरबा-कटघोरा सडक़ मार्ग अंतर्गत बसे ग्राम छुरीकला के रमणीय पिकनिक स्थल झोराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन नामक युवक अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था। परिवार के लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, तभी युवक नहाने…
राखड़ के गुबार से घुंटा जनता का दम कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा में अचानक आए तेज अंधड़, मूसलाधार बारिश और धूलभरी हवाओं ने कुछ ही मिनटों में चमचमाते शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। चक्रवाती हवाओं के साथ कुछ इलाकों में मामूली ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आंधी और तूफान के कारण शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में भारी नुकसान की खबरें हैं। कई जगहों पर विशालकाय पेड़ और सडक़ किनारे लगे बड़े-बड़े…
कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर…
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उडऩखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में…
कोरबा। ‘‘सुशासन तिहार‘‘ के अंतर्गत आज कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही हम सरकार में हैं और उनकी सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता तक सीधी पहुँच की कार्यशैली का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 1 मई से प्रारंभ हुआ यह सुशासन तिहार 10 जून तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
